दहेज और हिंसा का आरोप: महिला की हत्या के बाद ससुराल वाले फरार

0
314
banka-news-dowry

बिहार के बांका जिले में एक महिला की हत्या के बाद, ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद, महिला के परिजन ने बड़ी ढाका गांव पहुंचकर सदर बांका थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

INAD1

महिला की शव तलाब में

मृतका की शव तलाब के पानी में मिलने से हड़कंप मचा, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने बताया कि उनकी पुत्री की तीन साल पहले बड़ी ढाका गांव प्रिंस पासवान की पत्नी पिंकी देवी की रूप में हुई थी।

दहेज और हिंसा का आरोप

मामले में परिजनों ने बताया कि दहेज को लेकर उनकी बेटी के साथ अक्सर हिंसा की जाती थी। दो दिन पहले, बेटी से फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद बेटी ने बताया कि ससुराल वाले उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और हिंसा भी की जा रही है। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली की उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन गांव पहुंच गए। बांका थानाध्यक्ष शम्भू यादव ने बताया की लड़की के परिजन के द्वारा आवेदन दिया गया है।

📞 Bihar live news में विज्ञापन देने के लिए यहाँ क्लिक करके संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here