उनके 6 और आईएएस बदले गए
अरुण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव व आमिर सुबहानी को विकाय आयुक्त बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना रविवार को जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार राज्य में 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। आईएएस अरुण कुमार सिंह सोमवार को पदभार संभालेंगे। 1985 बैच के आईएएस अरुण सिंह बिहार के पश्चिम चंपारण के रहनेवाले हैं। वे इसी साल 31 अगस्त को रिटायर करेंगे। इससे पहले अरुण सिंह विकास आयुक्त के अलावा बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे। मुख्य सचिव अरुण सिंह काफी सालों तक जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी सचिव रहे हैं।
वहीं पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है। रविवार को कार्यमुक्त हो रहे मुख्य सचिव दीपक कुमार की गिनती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास अधिकारियों में होती है। वे 29 फरवरी 2020 को रिटायर होने वाले थे, लेकिन राज्य सरकार ने 6 महीने के लिए उन्हें सेवा विस्तार दिया था। इसके बाद बिहार चुनाव और कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्हें दोबारा एक्सटेंशन मिला था।