Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर मचा बवाल

0
351
नीतीश कुमार के बयान पर महिला आयोग और लोग भड़के

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर जो बयान दिया, उस पर बवाल मच गया है। महिला आयोग से लेकर आम लोग तक सभी उनकी काफी निंदा कर रहे हैं। NCW ने नीतीश कुमार से देश की महिलाओं से तत्काल माफी मांगने को कहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग उनके बयान को लेकर काफी भड़क रहे हैं।

INAD1
इस विवादित बयान के पीछे क्या है?

नीतीश कुमार ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण सिद्धांत को समझाते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा ने राज्य में जनसंख्या को नियंत्रित करने में मदद की है। लेकिन जब उन्होंने इस पर विस्तार से बोलना शुरू किया, तो हर कोई हैरान रह गया। नीतीश कुमार ने कहा, ‘शादी के बाद पुरुष पत्नी से यौन संबंध बनाने को बोलते हैं। लेकिन जैसा कि हमने बिहार की महिलाओं को शिक्षित किया है, वो सही समय पर अपने पति को ऐसा करने से रोक लेती हैं, जिसके कारण बिहार की जनसंख्या नियंत्रण में है।’ इस बयान पर महिला आयोग से लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की भड़क गई है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस बात को बेहद गलत तरीके से कहा है, और कुछ लोग इसे अश्लील भी बता रहे हैं।

इस मुद्दे पर सामाजिक मीडिया पर व्यक्ति अपने विचार रख रहे हैं, और बयान को बेहद विवादित मान रहे हैं।एक यूजर ने इस बारे में लिखा, ‘सेक्स एजुकेशन को समझाने के और भी कई तरीके हैं, नीतीश कुमार को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती, बिहार के मुख्यमंत्री हैं, सेक्रेटरी से कह कर अच्छा भाषण बनवा सकते थे। लेकिन ये इनसे नहीं हुआ, विधानसभा की तो गरिमा रखें, जनसंख्या नियंत्रण पर बेशर्म बयान।’

सुनिए मुख्यमंत्री ने सदन में क्या बोले

📞 Bihar live news में विज्ञापन देने के लिए यहाँ क्लिक करके संपर्क करें

PM मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर बोले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here