जल्द होगा अहिर रेजिमेंट का निर्माण और विस्तार

0
140

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में लिए गए निर्णय
पटना के दरोगा प्रसाद राय स्मारक में 29 जनवरी को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसकी अध्यक्षता महसभा के बिहार अध्यक्ष डाॅ0 सच्चितानंद यादव कर रहे थे, संचालन पूर्व विधायक प्रो0 विनोद कुमार यादवेंदू ने की, आयोजित कार्यक्रम में कइ्र बिन्दुओ पर चर्चा किए गए, जिसमें महासभा की मजबूती,और अहीर रेजिमेंट का निर्माण, संगठन का विस्तार के साथ साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुयी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सचिदानंद यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिहार सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के पद पर रिटायर्ड कर्नल ओमप्रकाश सिंह यादव, अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा बिहार के अध्यक्ष पद पर निर्भय यादव, अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर वरीय अधिवक्ता रजनीकांत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा के पद पर आदित्य यादव तथा मीडिया प्रभारी के पद पर पत्रकार भाई रामजी यादव को बनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय महिला यादव महासभा बिहार के अध्यक्ष प्रोफेसर रूबी कुमारी यादव ने भी कई महिलाओं को रिक्त पदों पर भरने की घोषणा की, महासभा के शताब्दी समारोह के अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व आईएएस श्री गोरे लाल यादव, पूर्व मंत्री बिहार ददन यादव ,अधिवक्ता उच्च न्यायालय पटना उदय प्रताप यादव, ब्रज भूषण यादव, अखिल भारतवर्षीय महिला यादव महासभा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बिन्दा यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव प्रोफेसर माया यादव, प्रदेश सचिव डॉ सुषमा यादव, प्रदेश महासचिव डॉ ममता यादव, खगरिया जिलाध्यक्ष डॉ मोना यादव, दरभंगा जिलाध्यक्ष गीता यादव, रोहतास जिलाध्यक्ष पूनम यादव, महिला यादव महासभा पटना की संरक्षक डॉ राधिका यादव, राजद नेत्री अभालता यादव, इंजीनियर अर्चना यादव के साथ साथ सैकड़ों यदुवंशियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here