हवा में रह गए निगम का एलान
मुजफ्फरपुर के लाखो लोग पेयजल समस्या से जुझ रहे है, लेकिन उन्हें निगम की नलो से पीने का नही मिल रहा जल। सोमवार को जल समस्या से जुझ रहे सैकड़ो लोगो ने निगम अधिकारियों का धेराव किया तो अधिकारियों ने सभी पंप संचालको को गुरुवार की अहले सुबह 3 बजे से पंप चालू करने का आदेश तो दिए, लेकिन पानी के लिए गए नलो पर पहुंचे सैकड़ो लोग खाली डोल लिए घर लौट आए। एक तो लोग उमस भरी गर्मी और आकाश से बरस रहे आग से परेशान है, और उपर से पीने का पानी भी उन्हें नही नसीब नही हो रहा है, खादी भंडार के मनाजे कुमार, कन्हौली के राकेश साह, पानी टंकी चैक के सुमन ठाकुर ने बताया कि बुधवार को अखबरों में निगम अधिकारियों ने एलान किया कि अहले सुबह 3 बजे निगम की सारे नलो में जल आ जाएंगे, लेकिन सभी नल खुलने के बदले बंद थे। हालांकि नलो में सात बजे जल तो आयी, लेकिन थोड़े समय चलने के बाद बंद हो गयी। एक तो लोग कुदरत की मार से परेशान है, उपर से निगम वाले भी लोगो के साथ अच्छा खेल-खेल रहा है। अधिकारियों ने शहर के कुछ ऐसे भागो में नल दे दी है, जहा सुखी संपन्न लोग है, लेकिन जिनकी पहुंच अधिकाकिरयों तक नही, उनके इलाके को नलो से दूर कर दिया गया है।
सुबह नही आए निगम के नलो में पानी
INAD1