राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उनके परिवार के सदस्य उन्हें देखने के लिए रांची में हैं। शुक्रवार रात को रांची पहुंचीं पत्नी राबड़ी देवी पति के पास शनिवार को बिना नाश्ता किए ही पहुंच गईं थीं। सूत्रों ने बताया कि राबड़ी देवी ने आज लालू प्रसाद यादव के साथ ही रिम्स में नाश्ता किया। बता दें कि गुरुवार को लालू के खराब स्वास्थ्य की जानकारी मीडिया में आई। तभी से परिवार के सदस्य रांची पहुंचने लगे। सबसे पहले उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती रिम्स पहुंचीं। उसके बाद शुक्रवार की रात को तेजस्वी और तेजप्रताप यादव माता राबड़ी देवी के साथ रांची पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी और राज्य की पूर्व सीएम राबड़ी देवी भावुक हो गईं। मुलाकात के बाद रिम्स से बाहर निकलते समय लोगों ने उनके आंखों में आंसू देखे। राबड़ी देवी पति के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित नजर आ रही थीं। वही दूसरी ओर आरजेडी के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता रजनीकांत यादव ने कहा, लालू जी का हालत नाजूक है, उन्हें बेहतर इलाज की जरुरत है, केंद्र सरकार को इस मामले में पहल करनी चाहिए।
राजद सुप्रीमो लालू यादव को देखने पहुंची राबड़ी
INAD1