राजद से दूर हो गए सिने स्टार शत्रु

0
687
shtrudhan

28 को शामिल होंगे कांगेस
भाजपा से पत्ता साफ होने के बाद पटना साहिब के सांसद सह सिने स्टार शत्रुधन सिन्हा किसी दल में तो नही गए है, लेकिन वही दूसरी ओर इंका के चुनाव प्रभारी सह सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने शत्रु को इंका में आने की एलान कर दिए है, हालांकि शत्रु ने उनके इस एलान का अभी तक कोई खंडन नही किया है, इंका सूत्रो ने बताया कि सिने स्टार शत्रुधन सिन्हा 28 को इंका का विधिवत सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। उन्हें दल पटना साहिब से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकता है। शत्रु के एक करीबी की माने तो वे फिलहाल किसी दल में जाने से परहेज कर रहे है, लेकिन उनके लिए राजद ने भी दरबाजा खोल रखा है।

INAD1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here