19 साल बाद भी झारखंड विकास से दूर

0
690
cm-nitish

झारखंड में सीएम नीतीश की हुंकार
झारखंड में विधान सभा का चुनाव होना महज तीन महीने रह गए है, और वहा सभी दलो ने चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है, हालांकि बिहार में लोकसभा का चुनाव तो जेडीयू बीजेपी के साथ लड़ा, लेकिन झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुका है, वहा जेडीयू के राष्टीय अध्यक्ष सह बिहार के सीएम नीतीश कुमार शनिवार को रांची के कार्निवाल हाॅल में आयोजित जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन मे पहुंचे तो कार्यकर्ताओ ने उन्हें तालिया बजाकर स्वागत किया। सीएम ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, बिहार से झारखंड को अलग हुए 19 साल से ज्यादा हो गए, उम्मीद थी कि झारखंड विकास में बिहार से आगे जाएगा, झारखंड कई सरकारे आयी, लेकिन 19 साल भी झारखंड का विकास नही हुआ, आखिर झारखंड का विकास क्यो नही हुआ, यह एक बड़ा सवाल है। सीएम बिहार का उदाहरण देते हुए कहा, वहा लड़किया स्कूल जाने से कतरा रही थी, लड़कियों के लिए पोशाक और साईकिल योजनाएं दी तो स्कूल भर गए, राज्य सरकार ने बिहार में बच्चे-बच्चियो को शिक्षा के लिए 21 हजार नए प्राथमिक स्कूलो का निर्माण किया है, बच्चे-बच्चियों को पढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पे नियोजित शिक्षक नियुक्त किए गए है, बिहार में सरकार न्याय के साथ विकास के रास्ते पे चल रहा है, 2005 के बाद बिहार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है, सीएम ने कहा, बिहार में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए है, सरकार ने निर्णय दिए है कि राज्य के सभी पंचायतो में हाईस्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को भूमि का चयन करिने का आदेश दिए है।

INAD1

नीतीश पीएम के लिए बेहतर उम्मीदवार
बोले जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष र्मुमु
बिहार के सीएम के संबोधन से पूर्व जेडीयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन र्मुमु ने आए कार्यकर्ताओ को संबाधित करते हुए कहा, नीतीश कुमार ने बिहार के तकदीर बदल दी है, उनमें कम संशाधन में भी काम करने की क्षमता है, देश के पीएम के लिए वे एक बेहतर उम्मीदवार है, केंद्र और झारखंड में बीजेपी की सरकार तो है, लेकिन अवाम सरकार से खुश नही है, बीजेपी से लोग भय खा रहे है, उन्होंने कहा, झारखंड को बदलना है तो जेडीयू को लाना होगा। नीतीश राज में बिहार में काफी विकास हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here