सड़क समंदर तो शहर हुआ तलाब

0
817
katra-bagmati

कटरा-औराई में धुसा पानी
बागमती और गंडक उफान पर है, रविवार को मुजफ्फरपुर के कटरा और औराई प्रखंड के कई गांवो में बाढ़ का पानी धुस गए है, लोग घर छोड़ उंचे स्थानो पर चले गए है, बाढ़ के पानी से तो अररिया शहर की सड़के समंदर के समान हो गयी है, इधर सूचना के बाद उद्योग मंत्री श्याम रजक मुजफ्फरपुर पहुंच गए है, मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, डीएम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा पर गए है, वहा से लौटने के बाद वे स्थिति बताएंगे। मंत्री ने कहा नेपाल में लगातार वर्षा हो रही है, वर्षा के कारण वहा के अधिकांश नदियों में उफान है, इसलिए बिहार के अधिकांश नदियो का जलस्तर बढ़ रहा है, उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मुधुबनी, दरभंगा, अररिया, शिवहर, सीतामढ़ी और मुजपफरपुर का हवाई दौरा कर पटना लौट आए है, सीएम पटना लौटने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में तत्काल राहत पहुंचाने का आदेश दिए, इसके साथ ही सीएम ने प्रभावित क्षेत्र के सभी डीएम को स्थिति पर नजर बनाए रखने का आदेश दिए। राजद नेता रजनीकांत यादव ने दूरभाष पर बताया कि सीतामढ़ी शहर में तो लखनदेई का पानी तेजी से धुस रहा है, शिवहर शहर का तो कई हिस्से बाढ़ में डुब चुका है, प्रशासन पहले से मुस्तैद होता तो यह हाल नही होता। बहरहाल, मधुबनी के नरुआर गांव भी बाढ़ में डुब गए है, सैकड़ो लोग आनन-फानन में गांव छोड़ निकल गए, लेकिन 50 से अधिक लोग अब भी बाढ़ में धिरे है। वैशाली में गडंक का बांध टूटने से आस परोस के सैकड़ो गांव में बाढ़ का पानी धुस गए है, भागलपुर में गंगा और कोशी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

INAD1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here