सीतामढ़ी में डीप्टी सीएम ने किए रोड शो

0
675
sushil

बोल बिहार में चाहुंओर हुए विकास
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी शुक्रवार को सीतामढ़ी में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार के समर्थन में रोड शो निकाले। उपमुख्यमंत्री ने रोड शो केे दौरान लोगो से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। न्याय के साथ विकास, सक्षम बिहार व आत्मनिर्भर बिहार के लिए एनडीए के लिए समर्थन मांगा। कहा कि अगर एनडीए की सरकार बनी तो इसी पर कार्य होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में न्याय के साथ चहुंओर विकास हुआ है। अब सक्षम और आत्मनिर्भर बिहार बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मिथिलेश को टिकट देकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। विपक्ष पर हमलावर होते हुए सुशील मोदी ने कहा कि जहां कार्यकर्ता का सम्मान नहीं, वह कार्यकर्ता का महत्व क्या जाने। केवल जात-पात व परिवार की राजनीति कर सत्ता हासिल करना ही लक्ष्य है। रोड-शो के दौरान शहरवासियों ने फूल बरसा कर सुशील मोदी का स्वागत किया।

INAD1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here