रिचेल संग तेजस्वी यादव ने लिए सात फेरे

0
292
tejaswvi

दुल्‍हन लाल लहंगे में तो दुल्‍हा शेरवानी में  

INAD1

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  की दिल्‍ली की रिचेल के साथ शादी हुई। इसके लिए दिल्ली के साकेत स्थित मीसा भारती के सैनिक फार्म हाउस में तैयारियां की गईं थीं। रिचेल व तेजस्‍वी बचपन के दोस्त हैं। दुल्‍हन लाल लहंगा में तो दूल्‍हा सुनहरी शेरवानी में खूब चमक रहे थे। यहा सबसे देखिए इस शादी की विभिन्‍न रस्‍मों की खास तस्‍वीरें। तेजस्वी यादव की दुल्‍हन रिचेल उर्फ राजश्री की यह तस्‍वीर दोनों की सगाई के बाद की है। यह पहली तस्‍वीर है, जिसने तेजस्वी की दुल्‍हन के सस्‍पेंस पर पड़े पर्दे को खत्‍म किया। बिहार के नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव दूल्‍हा बने हैं। उन्हें उनका बचपन का प्यार मिल गया है। दिल्ली में बड़ी बहन मीसा भारती के फार्म हाउस में सगाई के बाद उनकी शादी हो चुकी है। इसके साथ ही दुल्‍हन की तस्‍वीर पहली बार सामने आई है। लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्‍वी यादव की शादी दिल्‍ली के फ्रेंड्स कालोनी की रहने वाली रिचेल से हुई है। दोनों दिल्‍ली के आरकेपुरम स्थित डीपीएस में साथ पढ़ते थे। वहीं प्‍यार हुआ और अब प्‍यार को मंजिल मिली है। तेजस्‍वी अपनी दुल्‍हन के साथ शनिवार 11 दिसंबर को बिहार पहुंचेंगे।

दुल्‍हन संग 11 को पटना लौटेगा परिवार 

एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि शादी के संबंध में कुछ दिनों से बातचीत चल रही थी, मगर परिवार के कुछ सदस्य सहमत नहीं थे। हालां‍कि, वे सारी बातें पुरानी हो चुकी हैं। अब दोनों की शादी हो रही है। सूत्रो के अनुसार परिवार के लोगों को 11 दिसंबर को पटना लौटना है। साथ में दुल्हन भी हो सकती हैं। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने पहली बार इस शादी की पुष्टि की थी। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि भाई का सेहरा सजने वाला है। घर-आंगन खुशियों से गुलजार होने वाला है। इससे साफ हो गया कि 32 वर्षीय तेजस्वी की शादी होने जा रही है। परंतु लड़की को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं। अब सगाई के बाद ये अटकलें भी समाप्‍त हो चुकी हैं। विवाह समारोह में लालू परिवार के करीबी रिश्तेदार ही शामिल हैं।

शादी की तस्‍वीरे आयी तो पटना में शुरू हुए जश्‍न

दिल्ली में तेजस्वी यादव की शादी की तस्वीरें सामने आने के साथ ही बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी जश्न शुरू हो गया है। राजद के कार्यालयों में मिठाइयां बंट रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भले दिल्ली नहीं गए लेकिन जश्न में शामिल हैं। तेजस्वी की शादी को लेकर उन्होंने मीडिया से बात भी की। जगदानंद ने कहा कि तेजस्वी ने मिसाल कायम किया है। तेजस्वी ने नौजवानों को परिवार को साथ लेकर चलने की राह दिखाई है। उन्होंने अपने मित्र से शादी की है और माता-पिता से आशीर्वाद लेकर की है। जगदानंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी ने अपने आचार और व्यवहार से समाज परिवर्तन के लिए जो बीडा उठाया है, उससे एक आदर्श को कायम किया है। राजद कार्यालय में लगे चुनाव चिह्न लालटेन की ओर इशारा करते हुए जगदानंद ने कहा कि यह केवल प्रतीक नहीं है। यह लोगों को रोशनी दिखाने के लिए है। तेजस्वी हों या राजद के लोग इसी तरह लोगों को रोशनी और राह दिखाते रहें, इसी तरह कार्य करते रहें, यही शुभकामनाएं हैं। राजद अधिवक्‍ता प्रकोष्‍ठ के प्रदेश के महासचिव रजनीकांत यादव ने भी दोनो जोडे को शुभकामनएं दी है,  शादी को गोपनीय रखने के सवाल पर जगदानंद ने कहा कि एक दिन पहले आप लोगों को पता चला तो तूफान खड़ा कर दिया गया। अगर पहले से पता चलता तो पता नहीं क्या होता। जगदानंद ने बताया कि तेजस्वी ने दिल्ली जाने से पहले ही खास लोगों को बता दिया था कि 9 दिसंबर को शादी होगी। उसके बाद पटना आने पर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। जगदानंद ने कहा कि शादी कोई  छिपने की चीज नहीं है। हर जानकारी समय पर दी जाती है। समय से पहले कोई जानकारी नहीं दी जाती है। शादी कोई दिखावा नहीं है। यह जीनव भर साथ रहने की प्रतिज्ञा है। तेजस्वी ने  दिखावा नहीं किया है। नौजवानों के सामने मिसाल कायम की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here