मरियम फातिमा ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

0
663
cprizeimage

बिहार के शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा ने स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता जीत राज्य का मान बढ़ा दी है। मुजफ्फरपुर के फातिमा ने पटना में खेली जा रही नौ चक्रीय प्रतियोगिता में कुल आठ अंक बटोरे है, प्रतियोगिता के अंतिम चरण में प्रथम बोर्ड पर खेलते हुए मरियम ने पटना की युवा खिलाड़ी और झारखंड स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग की विजेता अदीबा उल्लाह को 58 चालों में पराजित कर यह खिताब अपने नाम किया। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त नेहा सिंह ने दूसरे बोर्ड पर कुमारी सृष्टि को पराजित कर 7.5 अंकों के साथ उपविजेता रही। तीसरे नम्बर बोर्ड पर गरिमा गौरव ने गुइको पियानो के खेल में पूर्व बिहार चैम्पियन मिन्की सिन्हा को परास्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।बंगाल की पल्लबी रॉय ने अंकिता कुमारी को हराकर चैथा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना , आईआईटी, पटना के प्राध्यापक महेश कुमार कोलेकर, संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार और उपाध्यक्ष अजित कुमार नयन ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष अमरंजय कुमार दुबे, संयुक्त सचिव नन्दकिशोर एवं विपल सुभाषी, एमवीपी चेस क्लब के सचिव वेद प्रकाश और राहुल कुमार समेत कई शतरंज प्रेमी मौजूद थे।

INAD1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here