बिहार के 8386 पंचायतो में माध्यमिक शिक्षा बहाल

0
646
nitishhh

सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालय विहीन 3304 पंचायतों में शैक्षिक सत्र 2020-21 से नौवीं कक्षा का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इसके साथ ही अब राज्य के सभी 8386 ग्राम पंचायतों में माध्यमिक शिक्षा की सुविधा बहाल हो गई। मुख्यमंत्री ने पंचायत और निकाय शिक्षकों के संबंध में कहा कि उनके लिए जो भी सेवाशर्त में सुधार और वेतन वृद्धि की गई है यह अंतिम नहीं है। यह बढ़ता ही रहेगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि शिक्षा पर उनका कोई ध्यान नहीं था। 2005 में पहले राज्य में स्कूल कहां है, यह पता ही नहीं चलता था।
सीएम कल पटना रिंग रोड का जायजा लेंगे
आगामी 25 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना रिंग रोड परियोजना का जायजा लेंगे। उस दिन वे गंगा नदी पर बन रहे कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच बन रहे 6 लेन पुल का भी जायजा लेंगे। पथ निर्माण के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि पटना रिंग रोड का एलाइन्मेंट पास हो चुका है। सरकार ने पहले ही इसकी मंजूरी दे रखी है। केंद्र व राज्य सरकार की यह साझा परियोजना है। 137.5 किमी लंबी इस परियोजना में 4 और 6 लेन सड़क बनाये जाएंगे। साथ ही गंगा नदी पर दो पुल भी बनाये जाएंगे। इस परियोजना की कुल लागत 15 हजार करोड़ है।
गंगा नदी पर बन रहे 6 लेन पुल का भी जायजा लेंगे
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गंगा नदी पर बन रहे 6 लेन पुल का भी जायजा लेंगे। 4800 करोड़ खर्च कर बिहार सरकार इसका निर्माण कर रही है। साल 2017 में इस पुल को बनाने का काम शुरू हुआ था। उम्मीद है कि दिसंबर 21 तक यह पुल बनने के आसार हैं। पुल को समय पर बनाने को युद्धस्तर पर काम जारी है। उल्लेखनीय है कि पटना को मेट्रो सिटी बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रिंग रोड परियोजना में अब तक 70 किमी के लिए जमीन अधिग्रहण हो चुका है।

INAD1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here