पुलिसकर्मिये की अवकाश पर लगी रोक खत्‍म

0
228
police

पुलिस मुख्‍यालय ने जारी किए आदेश

INAD1

बिहार में कोरोना संक्रमण बढने क बाद राज्‍य सरकार ने जो बिहार के पुलिसकर्मियो के छुट्टी पर रोक लगाई थी, उसे पुलिस मुख्‍यालय ने हटा दी है। पुलिस मुख्यालय ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। अब पुलिस अफसर से लेकर जवान तक अपने अवकाश का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई थी। सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश मंजूर करने की इजाजत थी। 44 दिन बाद अवकाश पर लगी रोक हटी, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण बढ़ने और राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने 5 मई को अफसरों से लेकर जवानों तक के अवकाश पर रोक लगा दी थी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए यह कदम उठाया गया था। आदेश जारी होने के साथ ही अधिकारियों और कर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक रद्द कर दिए गए हैं। विशेष परिस्थिति में केस-टू-केस के आधार पर अवकाश स्वीकृत करने की इजाजत दी गई थी। अब मंजूर हो सकता है अवकाश । विदित हो कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन खत्‍म कर दिया है, सूबे में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय द्वारा समीक्षा की गई और पुलिसकर्मियों के अवकाश पर लगाई गई रोक को हटाने का निर्णय लिया गया। एडीजी मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया। पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद अब जरूरत के मुताबिक पुलिस अफसरों और जवानों को छुट्टी दी जा सकती है। बिहार पुलिस में अभी 90 हजार के करीब अफसर और जवान हैं। इस आदेश से सभी को राहत मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here