पंचायत चुनाव की छठे चरण की काउंटिंग शुरू

0
246
pancyat

बिहार में पंचायत चुनाव के छठे चरण की मतगणना जारी है। काउंटिंग के दौरान नतीजे तेजी से आते जा रहे हैं। सूबे के 37 जिलों में कहीं जनता ने पुराने चेहरे पर भरोसा किया है तो कहीं नए चेहरों को मौका दिया है। हर जिले में प्रखंडवार मतगणना की व्‍यवस्‍था की गई है, जो रविवार तक चल सकती है। छठे चरण के लिए तीन नवंबर को 37 जिलों के 57 प्रखंडों में मतदान हुआ था। आज मतगणना के साथ ही 848 पंचायतों की जनता और प्रत्याशियों को 10 दिनों की प्रतीक्षा व बेकरारी का पटाक्षेप होता जा रहा है। दरअसल, दीपावली और    छठ के कारण इस चरण की मतगणना 10 दिन बाद यानी 13 और 14 नवंबर को होगी। इस बार राज्य में 11 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 

INAD1

26 हजार दो सौ पदों के आने लगे परिणाम

छठे चरण में 26 हजार दो सौ पदों के लिए मतदान हुआ था। इसमें पंचायत सदस्य के 11,592, मुखिया के 848, पंचायत समिति सदस्य के 1,186, जिला परिषद सदस्य के 134, पंच के 11,592 और सरपंच के 848 सीटों के लिए चुनाव शामिल हैं। इस चरण में चुनाव लड़ने वालों की कुल संख्या 94,188 है। इसमें 43,840 पुरुष और 50,348 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। मतगणना के रिजल्‍ट लगातार आते जा रहे हैं।  पटना के मसौढ़ी प्रखंड की दौलतपुर पंचायत से मंजुषा देवी ने अपने प्रतिद्वंदी रेणु देवी को 359 मतो से चुनाव हरा दिया है। मंजुषा देवी फिर से मुखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं। -पटना के मसौढ़ी प्रखंड की बारा पंचायत से रीना देवी ने मुखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं।  मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड के माधोपुर हजारी पंचायत से बैधनाथ राय मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here