तो सीएम नए साल में न्यू सीएस के साथ करेंगे समीक्षा

0
293
nittt

वर्तमान सीएस शुक्रवार को कर रहे रिटायर्ड

INAD1

बिहार के मुख्‍य सचिव त्रिपुरारी शरण शुक्रवार को रिटायर्ड कर जाएंगे, और नए साल के प्रथम दिन  में होने वाली मुख्यमंत्री की पहली समीक्षा बैठक नए मुख्य सचिव की मौजूदगी में होगी। मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण दो बार अवधि विस्तार का लाभ मिल चुका है,  उसी दिन नए मुख्य सचिव के प्रभार लिए जाने की चर्चा है। मुख्य सचिव के साथ-साथ कई महकमों के सचिव व प्रधान सचिव भी बदल जाएंगे। चर्चा है कि आमिर सुबहानी का नाम नए मुख्य सचिव के लिए तय है। काम को तीव्रता से निपटाने के लिए आमिर जाने जाते हैं। नीतीश कुमार के कार्यकाल में लंबी अवधि तक सुबहानी गृह सचिव के साथ-साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव के रूप में काम किया है। वर्तमान में विकास आयुक्त हैं। सुबहानी के मुख्य सचिव बनने के बाद विकास आयुक्त का पद खाली होगा।

ब्रजेश मेहरोत्रा हो सकते हैं विकास आयुक्त

ऐसे में चर्चा है कि उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को विकास आयुक्त बनाया जा सकता है। वैसे समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद को भी यह जिम्मेवारी मिल सकती है पर उनकी सेवा अब मात्र दो माह बची है। ऐसे में केवल दो महीने के लिए सरकार विकास आयुक्त बनाने पर विचार नहीं भी कर सकती है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात राजेश भूषण और डीएस गंगवार का नाम भी मुख्य सचिव पद के लिए लिया जाता है पर यह कहा जा रहा कि इस चर्चा में दम नहीं है

नव वर्ष में कई महकमों की कमान नए अधिकारी को

नए वर्ष में कई महकमों की कमान नए अधिकारी को मिलेगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना है। अभी तय नहीं है कि केंद्र में उन्हें किस पद पर योगदान करना है। तय होते हुए विरमित हो जाएंगे। इसके बाद शिक्षा विभाग में किसी प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी की तैनाती हो जाएगी। इसी तरह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार के बारे में भी कहा जा रहा कि वह भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे। समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अगर विकास आयुक्त बने तो समाज कल्याण विभाग में नए अधिकारी की तैनाती होगी। इसी तरह समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव दयानिधान पांडेय सचिव स्तर में प्रोन्नत होने वाले हैं। उन्हें भी नयी जिम्मेवारी मिल सकती है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र सिंह भी सचिव स्तर में प्रोन्नत होने वाले हैं। इन्हें भी नई जगह मिलेगी। जनवरी में ही बिहार लोक सेवा आयोग में भी नए सचिव की तैनाती होनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here