जिंदगी का जंग हार गए पूर्व मंत्री जेटली

0
656
nitishhh

बिहार में राजकीय शोक का एलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी शनिवार को प्लेन से देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजली देने दिल्ली गए, सीएम पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा, उनके निधन पर बिहार में दो दिनो का राजकीय शोक का एलान किया गया है, वे देश के एक महान नेता थे। और बिहार के लिए उन्होंने काफी कुछ किया है। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, आपातकाल के दौरान अरुण जेटली से उनका रिश्ता रहा है, उनके निधन से देश को एक बड़ी क्षति हुई है, वे बीजेपी के प्रमुख वक्ता और नेता थे। मुजपफरपुर सिविल कोट के वरीय अधिवक्ता सह जिला चित्रगुप्त एसोशिएशन के महासचिव डा0 अजय नारायण सिन्हा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, वे कानून के बहुत जानकार थे, 80 के दशक में उन्होंने बड़े-बड़े केसो को देखा और जिता भी। देश के प्रसिद्ध वकलो में वे गिने जाते थे, और भाजपा के प्रखर वक्ता भी थे। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने जेटली के निधन पर कहा, देश ने एक महान विद्वान नेता खो दिया। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली के निधन पर शोक जताते हुए कहा, वे महज 67 साल के थे, बोलने में उनका कोई जोर नही था, राजद के प्रदेश महासचिव श्यामनंदन कुमार यादव, वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता रजनी कांत यादव, अधिवक्ता दिनेश राउत ने जेटली को एक महान नेता बताया और कहा उनके निधन से देश को भारी क्षति हुई है। कई कांग्रेस नेताओ ने भी जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किए है।

INAD1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here