केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर बवाल

0
547
griraj-singh

गिरिराज पर हो एफआईआर: विजय प्रकाश
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, जो अफसर काम नही करते तो उनकी पिटाई बांस से करे। मंत्री के इस बयान पर बिहार सियासत शुरु हो गए है, आरजेडी के दो वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश और रजनीकांत यादव ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा, एनडीए में नेता बेलगाम हो गए है, एनडीए ने न जाने कैसे गिरिराज सिंह को केंद्रीय मंत्री बना दिया, जो बिहार के अफसरो को धमका रहे है, दोनो नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा, मंत्री के ऐसे बयान को संज्ञान में लेना चाहिए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। मंत्री को किसी अफसर को अपमान करने का हक नही है। कांग्रेस के राठौर ने भी मंत्री गिरिराज सिंह के इस बयान को शर्मनाक बताया है।
गिरिाज सिंह को ऐसा नही बोलना चाहि
बोले सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पत्रकारो के सवालो पर कहा, किसी को बोलने के पहले सोचना चाहिए, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अफसरो के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नही करना चाहिए, उन्होंने जो कुछ कहा, उस पर तो उनको स्थिति स्पष्ट करना चाहिए, पत्रकारो ने कहा, आप इस पर क्या कहना चाहते है तो सीएम ने कहा, इस मामले में केंद्रीय मंत्री ही बेहतर जबाब दे सकते है।

INAD1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here