एक दो दिनो में मुजफ्फरपुर में बढी ठंड की रफ्तार

0
262
thand

पछिया हवा चलने के बाद मुजफरपुर समेत उतर बिहार में अचानक ठंड बढ गई है, ऐसे में लोग यह सवाल पूछने लगे हैं कि क्या आनेवाले दिनों में ठंड की रफ्तार और बढ़ने वाली है? इसका जवाब है, हां। इसकी बड़ी वजह यह है कि मौसम विज्ञानी ऐसा मानते हैं कि न्यूनतम तापमान और कम हो सकता है। यह दहाई अंक से नीचे भी जा सकता है। इस हालत में ठंड और बढ़ेगी। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. ए सत्तार ने पूर्वानुमान में बताया कि मौसम साफ तथा शुष्क रह सकता है। सुबह में हल्का कुहासा रहेगा। 15 दिसंबर तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में हल्का कुहासा देखा जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जिसके चलते यह तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

INAD1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here