अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोलियों से भूना

0
201
mukhiya

बक्‍सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र का मंझरिया गांव में बुधवार की देर रात हुई खूनी झड़प में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी में गांव के पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह समेत तीन लोगोंं को गोली लग गई। पूर्व मुखिया की मौत हो गई। दो अन्‍य घायलों का इलाज कराया जा रहा है।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, डीएसपी समेत पांच थानों की पुलिस पहुंच गई। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में लगी है। पूर्व मुखिया की पत्‍नी वर्तमान में खुटहा पंचायत की मुखिया हैं ।

INAD1

रामलीला का उद्घाटन में गए थे पूर्व मुखिया 

मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय पूर्व मुखिया घर से थोड़ी दूर दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित रामलीला का उद्घाटन करने गए थे। तभी सूचना मिली कि उनके परिवार के सरोज सिंह और अजय सिंह को रामलीला स्थल पर आने के दौरान गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही धर्मेंद्र सिंह घटनास्थल की ओर चल दिए ताकि घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। जैसे ही वे घटनास्थल पर पहुंचे की घात लगाए हमलावरों ने उन्‍हें गोलियों से छलनी कर दिया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सिंह को 20 से 25 गोलियां मारी गई है। इस दौरान अन्य लोगों ने सभी घायलों को बक्सर स्थित मां शिवरात्रि अस्पताल पहुंचाया जहां धर्मेंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया गया। ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। इधर गोलीबारी की सूचना मिलते ही औद्योगिक पुलिस गांव पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते कुछ ही देर में एसपी और डीएसपी के साथ पांच थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है। घटना की पुष्टि करते औद्योगिक थनाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौप दिया गया है।

पटीदारों से चल रहा था भूमि विवाद 

बताया जाता है कि पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह की अपने पटीदारों से पहले से भूमि विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष के बीच पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है। इधर दो दिन पूर्व भी दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था और आखिरकार पुरानी रंजिश खूनी रंजिश में बदल गई। घायलों में सरोज सिंह के पैर में तथा अनिल सिंह की कमर में गोली लगी है तथा दोनों की चिकित्सा बक्सर में ही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here