फिलहाल मुंबई में रह रहा मां के साथ
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के गुनाहगार संदीप सिंह मुंबई से फरार हो गए है, हालांकि रिया शाुक्रवार को सीबीआई के गेस्ट हाउस पहुंच गयी है, सुशांत मामले में सीबीआई उससे चार घंटे से पूछताछ कर रही है, वही सीबीआई की दूसरी टीम रिया के पहुंचने के बाद वहा से सिद्धार्थ पिठानी को बांद्रा कुर्ला ले गयी, बांद्रा में सीबीआई का मुख्यालय है, लेेकिन वही दूसरी ओर सीबीआई के रडार पर आए संदीप मुंबई के घर से फरार है, कहा जा रहा सुशांत के कथित दोस्त संदीप सिंह की मुजफ्फरपुर के रहने वााले है, उनका मकान मिठनपुरा थाने के चतुर्भुज स्थान इलाके में था। नब्बे के दशक में उनकी मां ममता शहर छोड़कर मुम्बई में जाकर बस गईं। वहां संदीप ने फिल्मी दुनिया में अपना कैरियर बनाया। वर्तमान में वह एक प्रोडक्शन हाउस चला रहा हैं। इस वजह से ही रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के करीब आए थे। लेकिन सुशांत के परिवार के लोग संदीप के इस दावे को खारिज कर रहे है, परिवार का कहना है कि संदीप को कोई नही जान रहा है, सुशांत की मौत के बाद संदीप उनके फ्लैट पर सबसे पहले पहुंचने वालों में से एक थे। मुम्बई पुलिस के साथ सुशांत की मौत के संबंध में कागजी प्रक्रिया को भी संदीप ने ही पूरा किया है। फिलहाल वह मां ममता के साथ मुम्बई के खारघार में रहते हैं। उनकी एक बहन भी है।
बेटा-बेटी के साथ चली गई मुम्बई
मुजपफरपुर चतुर्भुज स्थान के मुनव्वर हुसैन ने बताया ममता तीन भाई-बहन है। किरण व दिलीप मुजफ्फरपुर में रहते हैं। ममता के साथ नब्बे के दशक में एक घटना हुई। फिर इसके बाद वह शहर छोड़कर मुंबई चली गई। बेटा संदीप और बेटी को भी साथ ले गई थी। शहर छोड़ने के बाद अबतक मात्र एक बार शहर आयी थी। कुछ काम पूरा कर पुन लौट गई। उस वक्त स्टेशन रोड के एक होटल में ठहरी थी। होटल के नाम पूछने पर कहा, उन्हें नही पता किस होटल में ठहरी थी।
मुम्बई में एक वार हुुई थाी भेंट
मुनव्वर हुसैन ने बताया कि कई साल पहले ममता से एक बार मुम्बई के एक होटल में मुलाकात हुई थी। इस दौरान दुरूख-दर्द साझा किया था। साथ ही अपनी पीड़ा भी बतायी थी। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह एक होटल के म्यूजिकल प्रोग्राम में काम करती थी। इससे उनका परिवार चलता था।
बेटे को मिला मुंबई का लिंक
जानकारी हो कि संदीप सिंह की कुछ पढ़ाई मुजफ्फरपुर और बाकी की पढ़ाई मुम्बई में हुई। बताया जाता है कि संदीप ने एक पहचान वाले के माध्यम से बॉलीवुड में बतौर स्पॉट ब्वॉय दस्तक दी। करीब चार साल की मशक्कत के बाद खुद का एक प्रोडक्शन हाउस खोला। इसके बाद से अबतक चार बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। सुशांत से रिया चक्रवर्ती ने ही परिचय कराया था। रिया के करीबी में से एक हैं। लेकिन रिया ने एक इंटरव्यू में कही, संदीप सिंह कौन है, मैेने कभी उसेे सुशांत से मिलते नही देखी है।