सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार पहली वार पहुंचे गया

0
331
nitish-1

सीएम वहा वाटर प्‍लांट का किया निरीक्षण

INAD1

गया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया के मानपुर प्रखंड के अबग‍ला में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट का निरीक्षण करने पहुंच गए हैं। वे फल्‍गु नदी के देवघाट में बन रहे रबर डैम का जायजा भी लेंगे। मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर तीन सौ से अधिक जवानों को लगाया गया है। साल 2020 में मुख्‍यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार पहली बार गया पहुंचे हैं। इसके पहले मुख्‍यमंत्री ने राजगीर में विभिन्‍न विकास योजनाओं का जायजा लिया। फिर, सड़क मार्ग से गया पहुंचे। 

बेगूसराय से गया तक पहुंचेगा गंगा जल 

गंगा जल उद्वह योजना मुख्‍यमंत्री की महत्‍वाकांक्षी योजना है। सीएम के अबगिला जाने को लेकर सड़क की मरम्‍मत की गई है। वहां गंगा जल को शुद्ध करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट का निर्माण हो रहा है। काम करीब 70 फीसद पूर्ण हो गया है। मोहरा प्रखंड के तेतर में रिजर्वायर बनाया गया है। उधर फल्‍गु नदी में बन रहे रबर डैम में पानी का ठहराव होगा। इससे पिंडदानियों को सालभर तर्पण के लिए गंगा जल उपलब्‍ध हो सकेगा। बता दें कि बेगूसराय के मराची से पाइपलाइन के सहारे गया तक गंगा का पानी लाया जाना है। पाइपलाइन की लंबाई करीब 149 किलोमीटर है। यह बेगूसराय के मराची से मोकामा, सरमेरा, बरबीघा, शेखोपुरसराय, कतरीससराय, घोड़ा कटोरा होते हुए अबगिला पहाड़ी तक पहुंचेगी। इससे शहरवासियों को भी मार्च 2022 तक गंगा का पानी पेयजल के रूप में मिल सकेगा। ऐसे में पेयजल संकट की समस्‍या दूर हो जाएगी। मुख्‍यमंत्री इस योजना को लेकर काफी गंभीर है। समय-समय पर वे इन योजनाओं का जायजा लेते रहते हैं। इसी क्रम में वे गया पहुंचे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here