बोले अधिकारियो के घर छापेमारी दिखावा
शादी के कुछ ही दिनो के बाद बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष एक्शन में आ गए, उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालीय पहुंचने के बाद कहा बिहार में बडे-बडे धनकुबेर है, जो भ्रष्टाचार के बदौलत करोडो की मकान ठोक लिया है, राज्य विश्वविधालय के अधिकारियों व कर्मियो की औकात करोडो से कम नही है, वेतन तो छूते ही नही है, राज्य विश्वविधालयो में अधिकारी को छोडे तो कई ऐसे कर्मी है जो काली कमाई से कई कार का मालिक बन चुका है, लेकिन उनके अधिकारियों को इसओर ध्यान नही जाता है, कार्यालय पहुंचे तो उन्हें प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी की टोपी, गमछा देकर उनका स्वागत किया। तेजस्वी ने कहा कि अधिकारियों के घर की जा रही छापेमारी महज दिखावा है। यहां के बाद तेजस्वी वार्ड सचिव संघ के धरना का समर्थन करने गर्दनीबाग भी पहुंचे।
राज्य की स्थिति देख कष्ट होता है
मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि पर्सनल काम निपट गया अब पार्टी के काम को आगे बढ़ाएंगे।हमारी पार्टी एटूजेड की पार्टी है। हम सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं। असल मुद्दा ये है कि जनता का कल्याण कैसे हो, बिहार के लोगों का दुख-दर्द राजद परिवार कैसे दूर करे, उनकी आवाज कैसे उठाएं। अभी एजेंसियों की रिपोर्ट में बिहार की जो हालत दिख रही है, उससे काफी दुख होता है। नौजवान बेरोजगार हैं। कल-कारखाने नहीं हैं। ला एंड आर्डर बदतर है। भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हमलोगों के सामने बड़ी चुनौती है।