विपक्ष मानसून सेसन में उठाएंगे कई ज्वलंत सवाल

0
431
bihar-vidhan

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र हुए शुरू

INAD1

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज यानी शुक्रवार से शुरू हो गया है। यह सत्र 30 जून तक चलेगा और इसमें केवल पांच बैठकें ही होंगी। इस संक्षिप्‍त सत्र में सेना भर्ती की योजना अग्‍न‍िपथ, बेरोजगारी, राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था के मसले पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। हालांकि कांग्रेस और राजद में बढ़ती दूरी के कारण विपक्ष इस बार बंटा हुआ दिखेगा। तेजस्‍वी यादव और उनकी पार्टी राजद सरकार के खिलाफ आक्रामक तरीके से अपनी बात रखने की तैयारी कर चुकी है।

भाजपा और जदयू के अंतर्विरोध को भी मसला बना सकता है जदयू

सदन से बाहर भाजपा और जदयू के बीच अग्‍न‍िपथ के मसले पर अंतर्विरोध दिखा है। जदयू इस मसले पर पुनर्विचार करने की मांग केंद्र सरकार से कर रहा है। दूसरी तरफ, भाजपा के नेताओं ने जदयू के रुख पर सवाल खड़े किए हैं। राजद विधानसभा और विधान परिषद में इसे मसला बनाएगा। राजद का कहना है कि जदयू को इस मसले पर सदन में अपना स्‍टैंड साफ करना चाहिए। केवल भाजपा को छोड़ दें तो कांग्रेस और माले समेत बिहार की सभी राजनीति‍क दल इस योजना पर फिर से विचार करने की मांग कर चुके हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here