लोजपा सुप्रीमो ने भंग की पार्टी के सभी इकाईयो को

0
276
chacha-vs-baticja

लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पशुपति कुमार पारस ने पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया। पारस ने कहा कि नये अध्यक्ष के चुनाव के साथ केन्द्रीय कमेटी तो स्वत: भंग हो गई, राज्यों के समितियों को भी भंग कर दिया गया। तत्काल काम करने के लिए आठ पदाधिकारियों की केन्द्रीय कमेटी बनाई गई है। एक सप्ताह में सभी कमेटियों का नये सिरे से गठन होगा। पारस ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस वार्ता कर जिस नई कमेटी की घोषणा की है, उसमें पार्टी की टूट के साथ कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किये गये सूरजभान का नाम नहीं है। अलबत्ता उनके भाई व सांसद चंदन को नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। पारस ने बताया कि पार्टी के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, सांसद वीणा देवी और सुनीता शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सांसद प्रिंस राज और चंदन सिंह के अलावा संजय सर्राफ व रामजी सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। विनोद नागर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। संजय सर्राफ व विनोद नागर को प्रवक्ता की जवाबदेही भी दी गई है। बाद में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए पारस ने कहा कि रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जो बैठक चिराग पासवान ने बुलाई है, वह असंवैधानिक है। अब कोई राष्ट्रीय कार्यकारिणी है ही नहीं। नई कार्यकारिण का गठन जल्द किया जाएगा। उस बैठक में भाग लेने वालों को पार्टी में जगह नहीं मिलेगी।

INAD1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here