भोजपुर में अपराधियों ने दो बहनो को मारी गोली

0
607
crimeg

दोनों बहनो की हालत गंभीर, पटना रेफर
बिहार में अपराध थमने के बदले बढ़ते जा रहा है, अपराधियों ने फिर भोजपुर के आरा नगर थाना क्षेत्र के वलीगंज धरहरा चैकी के समीप बुधवार की देर रात रिसेप्शन से लौट रही दो बहनों को गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी लड़कियां उत्तर प्रदेश के लोहता गांव (बनारस) निवासी मुबारक अली की 17 वर्षीया पुत्री शमा परवीन एवं उसकी मौसेरी बहन बक्सर जिला के डुमरांव थाना क्षेत्र के नया भोजपुर निवासी सनाउल्लाह की 16 वर्षीया पुत्री अलीशा नाज हैं। घटना रात डेढ़ बजे के आसपास की है। इधर पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इधर एसपी के बयान से इस मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके अनुसार घटना लौटते वक्त नहीं हुई, बल्कि रिसेप्शन के दौरान ही गोली चली।

INAD1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here