
बोले बिहार के सीएम नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुंगेर में समाधान यात्रा के दौरान पत्रकारो से बात करते हुए कहा, बिहार में शराब पर बैन महिला और जीविका दीदियों के कहने पर की गई है, बापू का भी सपना था, शराब पीना हानी है, षराब बैन लगाकर बापू का सपना भी सकार किए है, सीएम ने कहा महिलाओ को जीविका के माध्यम से स्वरोजगार मिल रहा है, केवल मर्द के काम करने से समाज आगे नही बढेगा, महिलाएं काम करेंगी, तब ही आगे बढ़ेंगी। इससे समाज में बड़ा बदलाव आया है। मुख्यमंत्री प्रेक्षा गृह में मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा जिले की जीविका दीदियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू कर बिहार ने बापू के सपने को साकार किया है। आपके कहने पर शराबबंदी लागू की गई, इसका फलाफल दिख रहा है। शराबबंदी के बेहतर परिणामों का श्रेय उन्होंने नारी शक्ति को दिया। मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को एक बड़ा सामाजिक आंदोलन बताया। सीएम ने महिला उत्थान और शराबबंदी के प्रयास पर विस्तार से चर्चा की। सीएम ने समाज में महिलाओं की भूमिका में आए बदलाव पर कहा कि पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर महिलाएं काम कर रही हैं। 2006 में महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था व नगर निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत की भागीदारी दी जा रही है। इससे बड़े पैमाने पर महिलाएं घरों से निकल कर समाज में आत्मनिर्भर हुई है। इन सब वजहों से महिलाओं का सम्मान समाज व परिवार में काफी बढ़ा है।