बदमाशो ने चंदवारा में दनादन गोलीबारी की

0
265
fire

भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग

INAD1

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा जगन्नाथ गली में गोलीबारी की गई। घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने जांच की। छानबीन में पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कहा जा रहा कि भूमि विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। एक पक्ष के अशोक राय के घर पर दहशत फैलाने के लिए एक राउंड गोली चलाई गई है। जिसका खोखा वहीं पर मिला है। गोली की आवाज पर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस जांच के दौरान हुई पूछताछ में अशोक राय ने चंदवारा स्थित फायर ब्रिगेड दफ्तर के अफसर संतोष पांडेय पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। आगे पुलिस को बताया की उनके घर के सामने पुस्तैनी जमीन है। पूर्वजों के समय से कब्जा है। मगर कुछ दिनों से फायर ब्रिगेड के अधिकारी उनकी निजी जमीन को सरकारी बताकर अतिक्रमण की बात बताकर हथियाना चाह रहे हैं। इसका विरोध करने पर धमकी दी जाती है। उक्त जमीन पर फायर कर्मियों ने जबरन घेराबंदी भी कर लिया है। इसका विरोध करने पर रात को फायरिंग की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here