सीएम के सिफारिश पर हुई कार्रवाई
जनता दल यू के देवेश चंद्र ठाकुर और भाजपा के नवल किशोर को विधान परिषद का उप नेता घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश पर विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने यह घोषणा की। सरकार ने विधान परिषद के दोनों उप नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। इसी के साथ विधानपरिषद के नव मनोनीत सदस्य जदयू संजय कुमार सिंह उर्फ संजय गांधी को विधानपरिषद में पार्टी का मुख्य सचेतक घोषित किया गया है। वहीं भाजपा ने रजनीश कुमार की जगह दिलीप जायसवाल को उप मुख्य सचेतक घोषित किया है। रजनीश कुमार को उप मुख्य सचेतक पद से हटा दिया गया है। रजनीश कुमार बेगूसराय-खगड़िया स्थानीय प्राधिकार से जीत कर आते हैं।
राजद विधायक तेज प्रताप यादव का कहना है कि वर्तमान विधानसभा सत्र में विपक्ष की बातों को सुना नहीं जा रहा है। सत्तापक्ष के लोग लगातार सदन में अपनी मनमानी कर रहे हैं। विपक्ष जब जनहित के मामले उठाता है तो मंत्री उसका जवाब नहीं देते हैं। मंत्री रामसूरत राय पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे गुंडागर्दी कर रहे हैं और जनता सब देख रही है।
तेजप्रताप ने कहा, श्सदन में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं। वे आसन की मर्यादा के विपरित हैं।श् भाजपा विधायक सम्राट चैधरी वाले मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस वाकये ने पूरे देश को शर्मसार किया है। सरकार के मंत्री ही विधानसभा अध्यक्ष पर टिप्पणी कर रहे हैं।