छपरा एसडीओ के बॉडीगार्ड ने पिस्टल से मारी गोली, मौत  बोले सारण एसपी क्यों किया ऐसा

0
581
sdo

आखिर छपरा सदर एसडीओ अरुण कुमार के बॉडीगार्ड  प्रवीण चौधरी ने क्‍यो मंगलवार को गोली मार आत्‍म हत्‍या कर ली, यह सवाल वहाँ सभी के जेहन में कौंध रहा है, दोपहर में खाना खाने के बाद एसडीओ के आवासीय परिसर स्थित गार्ड रूम में गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। वह बेगूसराय के बरौनी का रहने वाला था। एसपी संतोष कुमार ने बताया है कि अब तक की जानकारी में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। इसी से परेशान होकर सिपाही ने यह कदम उठाया। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोड भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

INAD1

गार्ड रूम में खुद को मारी गोली 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सदर एसडीओ आवासीय परिसर में बने गार्ड क्वार्टर में प्रवीण कुमार अपने कुछ अन्य साथी सिपाहियों के साथ रह रहा था। मंगलवार की दोपहर भोजन करने के बाद वह कमरे में ही था। उसके अन्य साथी अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी बीच कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर सभी कमरे की ओर दौड़े। वहां का नजारा देखकर सन्‍न रह गए। वहां प्रवीण का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसने पिस्‍टल से कनपटी में गोली मारी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। बावजूद साथी सिपाही उसे लेकर सदर अस्‍पताल पहुंचे। वहां डाक्‍टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से सनसनी फैल गई। 

एसपी बोले-पारिवारिक कलह की बात आ रही सामने

जानकारी मिलने पर एसपी संतोष कुमार भी पहुंचे। एसपी ने बताया कि अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पा‍रिवारिक कलह की वजह से प्रवीण ने आत्‍महत्‍या की है। बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रवीण के साथी सिपाहियों ने बताया कि वह बेगूसराय जिले के बरौनी का रहने वाला था। उसके स्वजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है। प्रवीण के पास से बरामद सुसाइड नोट में क्‍या लिखा है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here