बोले आरजेडी विधायक अब्दुल बारी
सीएम से बात होने के बाद आरजेडी के वरिष्ठ नेता सह विधायक अब्दुल बारी सद्दिकी का बोल उलट गए, उन्होंने पटना में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, बिहार के अधिकांश क्षेत्र बाढ़ से धिरे है, प्रभावित लोग परेशान है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने बिहार के बाढ़ पर कोई बयान नही दिया है, केंद्र में बिहार से कई मंत्री भी बनाए गए है, बिहार दौरे पर कई वार केंद्रीय मंत्री भी आए, बाढ़ पीड़ितो को लेकर कुछ नही कहा। बिहार में जो बाढ़ की स्थिति है, उसे देखते हुए केंद्र को बिहार को राष्टीय आपदा क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए, लेकिन अभी तक कोई केंद्रीय मंत्रियो ने यह सवाल नही उठाया है। राजद के वरिष्ठ नेता रजनीकांत यादव ने भी विधायक के बातो का समर्थन करते हुए कहा केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उनके मंत्री बिहार से बाहर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा तो कर रहे है, लेकिन बदहाल बिहार को देखने नही आ रहे।
केंद्र ने बाढ़ पर अभी तक कुछ नही बोला
INAD1