बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के डेढ़ महीने बीच चुके हैं। कांग्रेस पार्टी अभी तक अपने फ्लॉप शो के कारणों का आकलन नहीं कर पाई है। वहीं, दूसरी तरफ आरजेडी के कई नेता विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार की ठीकरा आरजेडी पर फोड़ चुके हैं। कांग्रेस को छोड़कर करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रदर्शन की समीक्षा या तो कर ली है या फिर शुरू कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव में 75 सीटों पर जीत के साथ आरजेडी अकेली सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, वहीं कांग्रेस को पिछले चुनावों की तुलना में खराब प्रदर्शन करते हुए महज 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में महागठबंधन में शामिल वाम दलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक अनवर और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रचार समिति के प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी को जल्द ही संगठन के पुनर्निर्माण के लिए हार की औपचारिक समीक्षा की आवश्यकता है।