अपराधियों ने मुंगेर में एक को मारी गोली, मौत

0
518

बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नील गाय का शिकार करने से मना करने पर अपराधियों ने एक पशुपालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक पशुपालक का शव सदर अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा निवासी मंटू यादव का भाई विजय यादव खगड़िया जिला का मूल निवासी है लेकिन अपने भाई के घर पर रहकर पशु पालता था और उसकी देखभाल करता था। इसी बीच शुक्रवार को पशुपालक के पशु के समीप नीलगाय के झुंड का शिकार करने के लिए तीन चार लोग वहां पहुंचे। वे लोग नीलगाय का शिकार करने के लिए गोली चलाने लगे। इस बात को लेकर जब पशुपालक ने विरोध किया तब शिकार करने आए लोग पशुपालक से उलझ गए। इसके बाद शिकार कर रहे लोगों ने पशुपालक के चेहरे पर गोली चला दी। इस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here